inshorts

जब हम दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसे तो महंत नरेंद्र गिरि पंखे से लटके मिले थे: सर्वेश

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या की घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचने वाले पहले लोगों में से एक सर्वेश द्विवेदी ने बताया है, "जब हम लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो...महाराज जी पंखे से लटके मिले थे।" बकौल सर्वेश, "हमने रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतारा...फिर पुलिस को फोन किया...15-20 मिनट में पुलिस वहां आ गई।"