जबरन वसूली मामले में दाऊद इब्राहिम का सहयोगी रियाज़ भाटी मुंबई में गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने सोमवार को बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रियाज़ भाटी को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, रियाज़ भाटी और सलीम कुरैशी ने अंधेरी के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर उससे महंगी गाड़ी और ₹7-लाख से ज़्यादा की रंगदारी वसूली थी।