जबलपुर में मन न लगने पर प्रेमानंद महाराज के यहां आया था 'खुदकुशी' करने वाला उनका शिष्य
वृंदावन में 4-मंज़िला इमारत से कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी करने वाले संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी 3 भाई-बहनों में मझले थे। मूल रूप से जबलपुर (एमपी) के रहने वाले रसिक पूर्व में नर्मदा परिक्रमा कर चुके थे। जबलपुर में मन न लगने पर वह वृंदावन आए और प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेकर उनके आश्रम में रहने लगे।