जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को अंगदान करने का संकल्प लिया और उन्होंने भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर इसका रजिस्ट्रेशन भी कराया है। उन्होंने कहा, "अंगदान से न केवल प्राप्तकर्ता का जीवन बचता है बल्कि उनके परिवार और दोस्तों के जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।" उन्होंने आगे कहा, "अंगदान को जीवन का आदर्श बनाना चाहिए।"