जम्मू-कश्मीर के कठुआ में कार के गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की हुई मौत, 3 घायल

कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में रविवार सुबह तेज़ रफ्तार कार के गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, कार लखनपुर से बसंतपुर की ओर जा रही थी और तभी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।