भारतीय कप्तान रोहित शर्मा व बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल को आगामी रणजी ट्रॉफी मैच के लिए मुंबई की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 23 जनवरी से मुंबई का मैच जम्मू-कश्मीर से है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम में श्रेयस अय्यर व शिवम दूबे भी हैं। गौरतलब है, रोहित ने आखिरी बार 2015 में रणजी मैच खेला था।