जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 2 आतंकी हुए गिरफ्तार, 2 राइफल व गोला-बारूद ज़ब्त
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती पुंछ ज़िले में रविवार को 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार, 2 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। आतंकियों की पहचान तारिक शेख और रियाज़ अहमद के रूप में हुई है। सूचना मिली थी कि पुंछ में 2 आतंकी छिपे हुए हैं और किसी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की साज़िश रच रहे हैं।