बडगाम (जम्मू-कश्मीर) में कश्मीरी पंडित समुदाय ने रविवार को 35-साल बाद शारदा भवानी मंदिर को फिर से खोला। समारोह में स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने भी हिस्सा लिया। मंदिर के अध्यक्ष सुनील कुमार भट्ट ने बताया कि यह पाकिस्तान स्थित शारदा माता मंदिर की एक शाखा है और स्थानीय मुसलमान लंबे समय से मंदिर की पुनर्स्थापना में सहयोग कर रहे थे।