जम्मू-कश्मीर के राजौरी में प्रोफेसर ने सेना पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच शुरू

राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में एक प्रोफेसर ने सेना के जवानों पर मारपीट का आरोप लगाया है जिसको लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। सेना ने कहा है, "हमें आतंकवादियों की...आवाजाही की सूचना मिली थी...इसे लेकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।" सेना ने कहा, "जांच के लिए शख्स को रोका गया...तो उसने हथियार छीनने की कोशिश की...जिसके कारण झड़प हुई।"