जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बुधवार को हुए एक भीषण हिमस्खलन का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन के चलते किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गौरतलब है, कश्मीर के सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम के ऊंचाई वाले इलाकों में हाल ही में ताज़ा बर्फबारी हुई है।