जम्मू-कश्मीर में LoC के पास सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के झंगर-नौशेरा सेक्टर में मंगलवार को भारतीय सेना ने एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी को मार गिराया और दूसरे आतंकी की तलाश जारी है। सेना के मुताबिक, ज़मीन और हवाई निगरानी की मदद ली जा रही है। गौरतलब है, बीते 5 दिनों में इलाके में सुरक्षाबलों ने दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है।