जम्मू-कश्मीर में अगवा किए गए टेरिटोरियल आर्मी के जवान का गोलियों से छलनी शव मिला
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने टेरिटोरियल आर्मी के जिस जवान का अपहरण किया था, उसका शव मिल गया है। एएनआई के मुताबिक, कल से लापता सैनिक के शव पर गोली मारे जाने के निशान हैं। ज़रूरी मेडिकल कार्यवाही के लिए सैनिक का शव अस्पताल भेज दिया गया है।