जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने किया सेना के 2 जवानों का अपहरण, 1 बचकर निकलने में हुआ कामयाब
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने जंगल से सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया है। एएनआई के अनुसार, इनमें से एक जवान बचकर निकलने में कामयाब रहा। वहीं, सुरक्षाबलों ने लापता जवान को ढूंढने के लिए खोजी अभियान शुरू कर दिया है।