जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन पिंपल शुरू, सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

पीटीआई के अनुसार, सुरक्षा बलों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में ऑपरेशन पिंपल के दौरान 2 आतंकवादियों को मार गिराया। घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन पिंपल शुरू किया। संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।