जम्मू-कश्मीर में कई जगह कुदरत का कहर, भूस्खलन और बादल फटने से कई घर हुए ज़मींदोज़, 3 की मौत

जम्मू-कश्मीर में रामबन, कुकरनाग और पहलगाम समेत कई जगहों पर भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में कई घर ज़मींदोज़ हो गए हैं और कई मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं। सर्वाधिक प्रभावित रामबन हुआ है जहां 3 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश हो रही है।