जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स रैकेट पर पुलिस का शिकंजा; हेरोइन, चरस व गांजा की खेप समेत 5 गिरफ्तार
कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) पुलिस ने 3 अलग-अलग नाका चेकिंग के दौरान ड्रग्स के शक में 5-लोगों को पकड़ा और उनसे हेरोइन, चरस और गांजा जब्त किया है। पुलिस ने काजीगुंड/कुलगाम में डायनामिक नाका चेकिंग के दौरान 34.84-ग्राम हेरोइन, 27.4-ग्राम चरस और 377.2 ग्राम गांजा बरामद किया। मामले में पांच लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।