जम्मू-कश्मीर में देखते ही देखते चंद सेकेंड में नदी में समा गया पूरा शॉपिंग कॉम्पलेक्स

बडगाम (जम्मू-कश्मीर) में भारी बारिश के चलते उफान पर आई सुखनाग नदी के तेज़ बहाव में एक पूरा शॉपिंग कॉम्पलेक्स देखते-ही-देखते ताश के पत्तों की तरह ढहकर नदी में समा गया जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, नदी के तेज़ बहाव से कॉम्पलेक्स की नींव कमज़ोर हो गई थी व प्रशासन ने समय रहते दुकानदारों-लोगों को बाहर निकाल लिया था।

Load More