जम्मू-कश्मीर में नाव पलटने से लापता हुए शख्स का शव 2 साल बाद बरामद, कटे हुए पैर से हुई पहचान
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में 2024 में झेलम नदी में नाव पलटने से लापता हुए शौकत अहमद शेख नामक शख्स का शव करीब 22 माह बाद बरामद हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, बीते हफ्ते रेत खनन के दौरान एक कटा हुआ पैर बरामद हुआ और जूते से अहमद की पत्नी ने उनकी पहचान की। इसके बाद सर्च ऑपरेशन में उनका शव बरामद हुआ।