जम्मू कश्मीर में प्रेमिका से मिलने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर के युवक ने पार की LoC
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के एक युवक को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने के बाद पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान जीशान अहमद मीर के रूप में हुई है। जीशान अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए LoC पार कर आया था। फिलहाल मीर और महिला दोनों हिरासत में हैं।