जम्मू-कश्मीर में पुलिस स्टेशन के अंदर हुए विस्फोट में 9 लोगों की हुई मौत, 29 घायल
जम्मू-कश्मीर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'दि प्रिंट' से पुष्टि करते हुए बताया है कि शुक्रवार रात नौगाम पुलिस स्टेशन (श्रीनगर) में हुए विस्फोट में कम-से-कम 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। दरअसल, फरीदाबाद से ज़ब्त अमोनियम नाइट्रेट इस थाने में रखा था और पुलिस-फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच के दौरान इसमें धमाका हुआ।