जम्मू-कश्मीर में बारात से लापता हुए 3 लोगों के शव नदी में मिले

कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में लापता हुए 3 लोगों के शव शनिवार को एक नदी से बरामद किए गए। तीनों ने गुरुवार को चौ गांव से मल्हार जा रही एक बारात में हिस्सा लिया था जिसके बाद से वे लापता थे। दरअसल, उन्हें आतंकियों द्वारा अगवा किए जाने की आशंका को लेकर सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया था।