inshorts

जम्मू-कश्मीर में मंडराता दिखा पाकिस्तानी ड्रोन

जम्मू-कश्मीर के सांबा ज़िले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे एक गांव के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन मंडराता देखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह मानवरहित ड्रोन कथित तौर पर सीमा पार चक भूरा चौकी से घुसा था। ड्रोन घगवाल सेक्टर के रीगल गांव के ऊपर कुछ मिनट तक मंडराता रहा और फिर सीमा के दूसरी ओर लौट गया।