बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के काफिले की एक कार सड़क से फिसलकर नीचे जा गिरी जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।