जम्मू-कश्मीर में स्कूली बच्चियों ने भारतीय सेना के जवानों को बांधी राखी
जम्मू-कश्मीर के अखनूर बॉर्डर पर तैनात सेना के जवानों को रक्षाबंधन से पहले स्कूल की बच्चियों ने राखी बांधी जिसका वीडियो सामने आया है। इन दिनों भारतीय सेना 'भारत रक्षा पर्व' मना रही है जिसके तहत आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी स्कूल के बच्चों से राखी बंधवाई। राखी बंधवाने के बाद जवानों ने बच्चियों को तोहफे भी दिए।