जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर हमला करने वाले 3 आतंकियों को मार गिराया गया
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला करने वाले 3 आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद मिले हैं। इससे पहले 24 अक्टूबर को बारामूला में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 3 जवान और 2 पॉर्टर की मौत हो गई थी।