जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की आतंकियों संग हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, AK-47 बरामद
हंदवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें एक आतंकवादी मारा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए आतंकी के पास से एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। बचे हुए आतंकियों की तलाश जारी है।