जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मौजूद वुलर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। इस झील को एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील भी कहा जाता है। वुलर झील अपनी सुंदरता के चलते न केवल प्रसिद्ध पर्यटनस्थलों में गिनी जाती है बल्कि मछलियों के उत्पादन के लिए भी सबसे बड़े स्थानीय जलस्रोतों में शामिल है।