inshorts

जम्मू-कश्मीर में हुर्रियत नेता मीरवाइज़ उमर फारूक को किया गया हाउस अरेस्ट

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज़ उमर फारूक को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय जामिया मस्जिद में शुक्रवार को होने वाली 'जुमे' की नमाज़ में उन्हें (मीरवाइज़) शामिल होने की भी अनुमति नहीं दी गई। बकौल रिपोर्ट, मीरवाइज़ यहां पर लोगों की भीड़ को संबोधित करने वाले थे।