जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 65.48% हुआ मतदान

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीटों पर 65.48% मतदान हुआ। आंकड़ों के मुताबिक, उधमपुर में सबसे ज़्यादा 72.91% और और बारामुला में सबसे कम 55.73% मतदान हुआ। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 61.38% और दूसरे चरण में 57.31% मतदान हुआ था।

Load More