जम्मू-कश्मीर से ड्यूटी के दौरान लापता हुए 2 जवानों के मिले शव, गोलियों से छलनी था शरीर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में ड्यूटी के दौरान लापता हुए 17 RR (राष्ट्रीय राइफल्स) के दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव बरामद हुए हैं। दोनों के शरीर गोलियों से छलनी थे। बाबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) बुधवार को अपने शिविर से सेना की चौकी जाते समय लापता हो गए थे। उनके पास मौजूद हथियार भी नहीं मिले हैं।

Load More