रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजौरी (जम्मू) में 3 परिवारों के 17 लोगों की मौत के बाद एक बावली में कीटनाशक मिला है और माना जा रहा है कि वे लोग इससे पानी पी रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन ने प्रथम दृष्टया रहस्यमयी बीमारी की आशंका को खारिज किया है यानी गांव में किसी वायरस या बैक्टीरिया का प्रकोप नहीं था।