inshorts

जम्मू में युवक की गोली मारकर की गई हत्या, थार पर चलाई गईं ताबड़तोड़ गोलियां

जम्मू के ज्वेल चौक पर मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान सांबा निवासी 37 वर्षीय युवक सुमित जंडियाल के रूप में हुई है। सुमित थार पर सवार था जिस पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सुमित को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।