झारखंड में महिला ने 3 नाबालिग बेटियों संग खाया ज़हर

झारखंड में जमशेदपुर के मानगो स्थित उलीडीह क्षेत्र में पिंकी कुमारी ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर मंगलवार देर रात अपनी तीन नाबालिग बेटियों संग ज़हर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। समाजसेवी विकास सिंह ने समय पर सूचना मिलने पर चारों को MGM अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Load More