जमाल खाशोगी के हत्यारे सऊदी सरकार की सुरक्षा में 7-स्टार विला में रह रहे हैं: रिपोर्ट
बतौर रिपोर्ट्स, पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के कम-से-कम तीन दोषी रियाध में सऊदी अरब की सरकारी सुरक्षा एजेंसी के '7 स्टार विला' में रह और काम कर रहे हैं। 'द गार्डियन' ने चश्मदीदों के हवाले से यह जानकारी दी। उनकी हत्या के 5 दोषियों को 20 साल की जेल जबकि 3 को 7-10 साल की जेल हुई थी।