inshorts

जमी हुई झील पर ट्रेनिंग ले रहे यूएस के दमकलकर्मियों ने पानी में गिरे 2 किशोरों को बचाया

अमेरिका में एक झील में आइस रेस्क्यू ऑपरेशन की ट्रेनिंग ले रहे दमकलकर्मियों ने पानी में गिरे 2 किशोरों को बचा लिया। किशोर जमी हुई झील पर दौड़ रहे थे, तभी बर्फ टूट गई और वे पानी में गिर पड़े। मैरीलैंड हाइट्स फायर प्रोटेक्शन डिस्ट्रिक्ट ने जनता को चेतावनी देते हुए इस बचाव अभियान का एक वीडियो शेयर किया है।