जम्मू कश्मीर पुलिस ने बर्फबारी में लापता हुए सभी 6 लोगों को बचाया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ ज़िले में बर्फबारी में लापता हुए सभी 6 लोगों को बचा लिया है। गौरतलब है, वारवान क्षेत्र के मोहम्मद अकबर, गुलाम नबी, एजाज़, गुलज़ार, इदरीस और मंज़ूर अहमद बर्फबारी में 3 दिन तक मार्गन टॉप में फंसे हुए थे। बकौल रिपोर्ट्स, अकबर ने आखिरी बार मंगलवार को अपनी पत्नी से संपर्क किया था।