अधिकारियों के अनुसार, जम्मू में एक कैंप में सेना के जवान ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। अधिकारियों ने कहा कि सिपाही सोनावणे गणेश का शव मंगलवार शाम कैंप में फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल भेज दिया गया है व मामले की जांच की जा रही है।