जम्मू में कथित तौर पर पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई हथियारों की खेप बरामद

जम्मू में पहालेन मंडल में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास पुलिस ने हथियारों की एक खेप बरामद की है और माना जा रहा है कि पाकिस्तान के ड्रोन से हथियारों की यह खेप गिराई गई। इनमें एके-47, एक नाइट विज़न डिवाइस, 3 मैगज़ीन और 30 गोलियां मिली हैं। पुलिस उन लोगों को तलाश रही है जिन्हें यह खेप लेने आना था।