जम्मू के नरवाल इलाके में मंगलवार सुबह एक पेट्रोल पंप पर धमाका हो गया। बकौल पुलिस, इसमें कोई घायल नहीं हुआ है और आशंका है कि अंडर ग्राउंड बिजली के बोर्ड में बारिश का पानी जाने से शॉर्ट सर्किट होने से धमाका हुआ। सामने आए एक वीडियो में घटनास्थल पर टूटे हुए कांच के टुकड़े बिखरे दिखाई दे रहे हैं।