जम्मू में बिजली आपूर्ति के लिए बुलाई गई सेना, उमर अब्दुल्ला ने कहा- शासन पूरी तरह ध्वस्त
जम्मू-कश्मीर के बिजली विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद जम्मू रीजन में बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए विभिन्न पावर स्टेशन पर सेना की मदद ली गई। इसे लेकर जेकेएनसी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "जम्मू-कश्मीर सरकार स्वीकार कर चुकी है कि क्षेत्र में शासन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।"