जम्मू में सरकार की अनुमति के बिना दूसरी शादी करने पर डीएसपी का रोका गया प्रमोशन
जम्मू-कश्मीर में सरकारी अनुमति के बिना दूसरी शादी करने के आरोप में डीएसपी बशारत हुसैन डार की 2 साल तक के लिए प्रमोशन और वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है। डीएसपी पर आरोप है कि उसने पहली बीवी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी की थी। हालांकि, डार ने खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया है।