जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया
कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बुधवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में अचानक हुई मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया। बकौल पुलिस, आतंकियों की पहचान फैयाज़ कुमार व ओवैस खान के रूप में हुई है और दोनों ही कई आतंकी हमलों में शामिल थे। इससे पहले मंगलवार को सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में 2 आतंकियों को ढेर किया था।