inshorts

जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने गुरुवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इससे पहले बुधवार रात अखनूर सेक्टर में सेना के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था। वहीं, बांदीपोरा से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।