जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना

जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को अमरनाथ तीर्थयात्रियों के साल के पहले जत्थे को जम्मू बेस कैंप से रवाना किया। यह यात्रा 2-साल बाद 30 जून से शुरू हो रही है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं को देखते हुए इस बार यात्रा के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।