जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में खाई में गिरी कार; 8 लोगों की मौत, 3 घायल
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले के चटरू में मंगलवार को एक कार के खाई में गिरने से एक छोटी बच्ची समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। किश्तवाड़ के डीएम देवांश यादव ने कहा, "मेडिकल टीम घायलों का इलाज कर रही है...हम आवश्यक मुआवज़ा जारी करेंगे और घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेंगे।"