जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हिज़बुल के 4 आतंकी गिरफ्तार, हथियार व गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को आतंकी संगठन हिज़बुल मुजाहिदीन के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा, "उनकी तलाशी के दौरान 2 ग्रेनेड, ए.के. 47 की 120 ज़िदा कारतूस, ए.के. 47 की दो खाली मैगज़ीन और हिज़बुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद किए गए।" आतंकियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।