जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 10 पिस्तौल व 5 ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान में 10 पिस्तौल, 17 पिस्तौल मैगज़ीन व 54 गोलियां और 5 ग्रेनेड बरामद किए। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है, रविवार को हंदवाड़ा में एक आतंकी के सहयोगी को गिरफ्तार कर, एक चीनी पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगज़ीन व 13 गोलियां बरामद की गई थीं।