जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया जबकि 2 सुरक्षाकर्मी और 2 नागरिक घायल हो गए। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि 2 आतंकवादियों ने एक इमारत में छिपकर बीएसएफ के काफिले पर गोलीबारी की थी। वहीं, पुलिस ने एके-47, रॉकेट लॉन्चर और ग्रेनेड भी बरामद किए हैं।