जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए केंद्र: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि केंद्र सरकार को तुरंत कदम उठाकर जम्मू-कश्मीर के सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रियंका ने कहा कि आतंकियों द्वारा हमारे कश्मीरी भाइयों-बहनों पर बढ़ते हमले दर्दनाक और निंदनीय हैं। गौरतलब है कि आतंकियों ने कश्मीर में पिछले दिनों में कई नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।