जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में सोमवार को एक बस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 56 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया, "बस राजौरी-नौशेरा रूट पर थी...दुर्घटना में 56 लोग घायल मिले हैं जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।" बकौल पुलिस, दुर्घटना सोमवार सुबह 10 बजे लाम के निकट देबट्टा में हुई।